रिपोर्ट रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर सरकारी गल्ला की दुकानों पर इन दिनों ज्यादातर कार्ड धारक कड़ी धूप में घंटो घंटो इंतजार कर बिना राशन मिले घर वापस लौट रहे हैंl प्रदेश सरकार के द्वारा कोटेदारों की घटतौली एवं राशन में चोरी को रोकने के लिए ईपास मशीन को सभी कोटे की दुकानों पर लगाया गया है। सरकार की मंशा है कि किसी कार्ड धारक के साथ घटतौली उनकी यूनिट में कमी ना किया जा सके और उन्हें सरकार द्वारा भेजा जा रहा राशन पूरा मिल सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार ने चोरी रोकने का जितना प्रयास कर रही तो कोटेदार चोरी करने के लिए कई अलग-अलग तरीके व रास्ते बना ले रहे हैं। आरोप यह भी है कि सरकार के द्वारा एक मशीन भेजा गया है, तो वही कोटेदार के द्वारा एक अलग मशीन ग़ल्ला तौलने हेतु लगाया गया हैl जिससे सरकार के मनसा पर पूरे तरीके से कोटेदार पलीता लगा रहे हैं, और कार्ड धारकों से बहाना बनाकर उन्हें परेशान कर,उनके राशन में भी चोरी कर रहे हैंl गल्ला देने में हिलाहवाली हमेशा करते नजर आते हैं, जिससे यह साफ दर्शाता है, कि कोटेदार निष्पक्ष रूप से सरकार की नीतियों में अपना सहयोग न देकर अपनी नीति को सरकार व जनता पर थोपना चाहते हैंl ज़ब इनकी शिकायतों को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाती है l


तो वह लिखित हवाला देने एवं जांच करने का आश्वासन दे मामले को रफा दफा कर देते हैं l जिससे कार्ड धारक की समस्या बनी रहती है। कुछ दुकानों पर कोटेदार समय रहते ही सारे कार्ड धारकों को ग़ल्ला दे देते हैं l जहा न कोई मशीन खराब होने की समस्या आती है ना ही कोई अन्य समस्या होती है, क्योंकि वे सरकारी ईपास इलेक्ट्रॉनिक मशीन के द्वारा राशन देते है l जिससे कार्ड धारकों को गल्ला पूरा मिलता है l नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि दुद्धी नगर में कई कोटे की दुकान तो ऐसे हैं जो मनमाने तरीके से गल्ले की दुकान खोलते हैं, और बंद करते हैं जबकि सरकार द्वारा हर महीने के 15 तारीख से लेकर 28 तारीख तक वितरण प्रणाली बनाई गई हैl दुद्धी नगर के कोटेदारों में इन नियमों का कोई असर नहीं दिख रहा है l वही जितने भी कोटेदार हैं l सब के यहां राशन तौलने वाली दो-दो मशीन लगी हुई है l कार्ड धारकों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सरकार )से मांग किया है कि ऐसे कोटेदारों की गोपनीय टीम बनाकर गहनता से जांच कराये, जिससे लोगों को उनके हक का ग़ल्ला बिना किसी समस्या को सही समय पर मिल सके l कार्ड धारको के समय से राशन न मिलने और सरकारी गल्ले की दुकानों में लगे दो – दो तौलने वाली मशीनो समस्या को लेकर जिला खाद्यान पूर्ति अधिकारी से सेल फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कोटेदार को एक मशीन दी गई है और उससे ही राशन वितरण हो रहा है l ज़ब तौल में लगे दो मशीन के वीडियो फोटो साक्ष्य की बात कही गई l तो उन्होंने इन सब बातों को नकारते हुए कहा कि मैं इसे नहीं मानता हूँ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
