
रिपोर्ट रवि सिंह
विंढमगंज/ सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही,बैरियाखाड से सटे उत्तर दिशा में स्थित भुत्हवा नाला खरिहानी महुआ के पास सड़े गले नग्न अवस्था में घर से चार दिनों से गायब 38 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के शिवलोचन पनिका ने शव की पहचान करते हुए बताया कि भुत्हवा नाला महुआ के पास जो शव मिला है। वह मेरे छोटे भाई संतोष पनिका उम्र 38 वर्ष पुत्र राम वृक्ष पनिका की है।जो तक़रीबन रविवार को शाम लगभग छः बजे अपने घर से निकला था, जो घर वापस नहीं आया जिसकी पूरे परिवार व रिस्तेदारो के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह करीब 9 बजे जंगल में मवेशियों के चराने गए चरवाहो ने नग्न अवस्था में दुर्गंध युक्त शव को देखकर ग्राम प्रधान सहित पुलिस को सूचना दिया। सुचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दिया थोड़ी देर बाद मोके पर पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल भी पहुंच गए और सड़े गले हाल में मिले शव की पहचान करा कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया एवं जांच पड़ताल में जुट गए,वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि संतोष पनिका की हत्या कर नाले में शव फेंका गया है। खबर लिखे जाने तक कोई लिखित ताहिर पुलिस को नहीं दी गई थी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
