सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र बिल्ली मारकुंडी पत्थर खदान 2951 में एक बार फिर हादसा हो गया जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसलिए सूचना जैसे यह स्थानीय पुलिस से हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की हकीकत में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के माने तो जिस खादान में हादसा हुआ वह खादान काफी दिनों से बंद पड़ी हुई है इस खदान में शव मिलना संदेह के घेरे में आता है। सूत्रों की माने तो मृतक श्रमिक दूसरे खादान में काम करता था और अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई उसके बाद उसके शव को पास के खादान में फेंक दिया गया? बताया गया कि ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी में आज कई माह से बंद पड़ी खादान में श्रमिक का शव पाया गया है इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि खादान करीब 200 फीट गहरी बताई जा रही है जिसमें श्रमिक का शव पाया गया है घटना की जानकारी जैसे ही स्थानिय पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। सूत्रों की माने तो मृतक श्रमिक पास के खादान में काम करता था और कार्य करते के दौरान ही अचानक गिर पड़ा इससे उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
