सोनभद्र (गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे )-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में विगत दिनों में हो रही लगातार मोटरसाइकिल की चोरियों का खुलासा करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में रविवार को एसओजी टीम एवं राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग से चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे पर सवार दो व्यक्तियों दीपक यादव पुत्र देवनाराय यादव निवासी चोपन, थाना चोपन, सोनभद्र, अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गांव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को पकड लिया गया तथा पकड़े गये अभियुक्तगण की निशानदेही पर अन्य 02 चोरी की गयी मोटरसाइकिल पल्सर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 895/2024 धारा 317(2), 317 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
