जुगैल/ सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ारी गांव के समीप कुड़वा नाले पर शुक्रवार की अल सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई सुचना पर पहुंची जुगैल पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रामपाल साकेत उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी झांसी पिछले एक महीने से लमसरई मध्यप्रदेश अपने ससुराल में आया हुआ था बताया जा रहा है कि मृतक रामपाल की पत्नी अपने मायके लमसरई में ही रहती है।
मृतक रामपाल साकेत के साला आदित्य साकेत ने बताया कि हमारी बहन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती है और यहीं पर रहती है।
मृतक रामपाल एक माह पहले से अपने ससुराल में रह रहा था। कुड़ारी ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई वहीं पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है वहीं शव मिलने की सुचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
