डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक):- दिन प्रतिदिन बढ़ती साइबर घटनाओं को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है स्कैमर्स लगातार नई-नई तरकीबें खोजकर लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगने में लगे हुए हैं डिजिटल अरेस्ट जैसे ऑनलाइन फ्रॉड के खौफ के कारण कुछ लोगों ने तो डिजिटल लेनदेन करना भी बंद कर दिया है ताजा मामला है डाला पुलिस चौकी क्षेत्र का जहां शनिवार को राकेश पाठक पुत्र स्व0 रामहित पाठक के साथ साइबर अपराध की घटना सामने आई है,जिसमे पीड़ित व्यक्ति राकेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होने गुगल से टाटा प्ले का कस्टमर केयर नंबर निकालकर उस पर डायल किया। और अपने किसी समस्या के बारे में उनसे जानकारी लेनी चाही जिसपर कस्टमर केयर वाले अधिकारी ने जानकारी बताने के लिए पीड़ित से उनका मोबाइल स्क्रीन शेयर के माध्यम से बताने के लिए कहा।जैसे ही पीड़ित ने वीडियो कॉल के माध्यम से स्क्रीन को शेयर करके जानकारी प्राप्त करनी चाही।तब तक कुछ ही देर में उनके खाते से 20000 रुपये डेबिट होने का मैसेज मोबाइल में आ गया । पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत साइबर क्राइम नंबर 1930 पर दर्ज कराई है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार