सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दुआरी में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने 20 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। व्यापारी ने खुद लूट की झूठी कहानी रची थी। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीते शुक्रवार की देर रात ट्रक चालक से लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर बॉर्डर पर सुकृत के पास सोमवार की रात मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। हालांकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश वाराणसी का रहने वाला सुजीत यादव है।लूट की घटना जुगैल थाना क्षेत्र के खरहसवा टोला हरदहवा निवासी ट्रक चालक विजय सिंह के साथ हुई थी। वह शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे देवरिया से गाड़ी खाली कर सोनभद्र के चोपन क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने जा रहे थे। रास्ते में अहरौरा जंगल के पास एक पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
