डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक):- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे सेवा सदन मोड़ डाला से अभियुक्त जुल्फिकार अली उर्फ मामा उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्व0 अब्दुल खेर निवासी चूड़ी गली डाला को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके पास से एक झोले में 1 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया जिसके उपरांत पुलिस द्वारा अग्रीम कार्रवाई करते हुए थाना चोपन पर मु0 अ0 सं0-17/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान टीम में विजय कुमार चौरसिया डाला चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह हे०का० मनोज कुमार का० सत्य प्रकाश मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
