दुद्धी/ सोनभद्र(रवि सिंह): दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान के ऊपर गांव के ही एक नाबालिक युवती के पिता द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया , जिसमें पीड़िता के पिता द्वारा यह बताया गया है कि उसकी पुत्री के साथ ग्राम प्रधान ने छेड़खानी व मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है ओर जान से मारने की अब धमकी मिल रही है। नाबालिक पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई गई थी ।
दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिक लड़की के पिता द्वारा गांव के ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध गंभीर मामले में आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया था,जिस पर पुलिस के द्वारा बीएनस के तहत पास्को एक्ट एवं एससी/ एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
आपको बता दे कि बीते दिनों एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के जनता दरबार में पीड़ित के पिता ने लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्री के साथ हुए घटना को बताया था ,जिसे एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए ,स्थानीय कोतवाली पुलिस को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, जिसको लेकर नाबालिक के पिता के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा आज दर्ज कर लिया गया है। और गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
