दुद्धी/ सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)-कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महुअरिया पुनर्वास गांव में आज शाम 5:00 बजे लीलासी की ओर से आ रहे दो बाइक सवारो को गुलाल झरिया की तरफ से आ रहे बोलेरो चालक ने महुअरिया अंबेडकर खेल मैदान के कुछ दूर पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया, सूचना पहुंची पुलिस ने बोलेरो व उसके चालक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
वही दोनों घायलों की स्थिति जाने हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा बाइक सवार दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अवधेश यादव पुत्र गुलाब उम्र 42 वर्ष निवासी गुलाल झरिया एवं देवरूप यादव 62 वर्ष पुत्र लोटन ग्राम गुलाल झरिया दोनों के पैर सहित शरीर अन्य स्थान पर गंभीर चोटे आने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
