दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी):- दुद्धी कोतवाली क्षेत्र खजूरी ग्राम निवासी संगम गुप्ता(29) पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्र कुमार की बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनो ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब 9:30 बजे तक विद्युत कर्मियों के साथ मुहल्ले की लाइट बनवाता रहा फिर गया।करीब 1 बजे अचानक तबियत खराब होने पर युवक के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी माता ने आवाज दे कर पड़ोसियों को जगाया।आनन फानन में युवक को दुद्धी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर शाह आलम ने ईलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।मृतक विद्युत विभाग में संविदा पर एसएसओ पद पर दुद्धी पावर हाउस पर तैनात था।मिलनसार प्रवृति के युवक संगम के मौत होने की खबर सुनते ही परिजनो सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गई ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
