डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)— पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में की गई।उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण और वारंटियों की चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में महावीर बंसल निवासी मलीन बस्ती डाला शामिल है, जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। दूसरा अभियुक्त रोहित उर्फ कल्लू निवासी मलीन बस्ती डाला है, जो चोरी से संबंधित मामले में वांछित था।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय रॉबर्ट्सगंज भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल सीताराम यादव और कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026कंपोजिट स्कूल, हथवानी में वार्षिकोत्सव/प्रवेशोत्सव सम्पन्न
Breaking_NewsApril 7, 2026मछली पकड़ने पर नाबालिगों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी बर्बर सजा, आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र न्यूज़April 7, 2026किसानों के विरोध के बीच विधायक ने दोबारा सर्वे की उठाई मांग को जिलाधिकारी ने दी स्वीकृति
Breaking_NewsApril 7, 2026जमीन अधिग्रहण को लेकर बवाल, किसानों के सवालों से घिरे विधायक बीच सभा से निकले