रवि सिंह।
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अचानक दौरे से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जा, फर्जी बैनामा और आदिवासियों की जमीन हड़पने की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।उन्होंने आदिवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार के भय में न रहें। जबरन जमीन कब्जाने या धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में जहां भू-माफियाओं में डर का माहौल है, वहीं आम जनता में भरोसा मजबूत हुआ है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 5, 2026बिजली के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी, वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर गांव
सोनभद्र न्यूज़April 5, 2026सोनभद्र में भारत का ‘टाइम मशीन’ यहां छुपा 160 करोड़ साल पुराना सच
Breaking_NewsApril 5, 2026अवैध कक्षा संचालन का खुलासा, जांच टीम से उलझे प्रधानाचार्य
सोनभद्र न्यूज़April 5, 2026समाधान दिवस में 61 मामले पहुंचे, 6 का हुआ निस्तारण