तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के सदर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की जान चली गई।
  • पवर गांव स्थित
  • अमृत
  • सरोवर में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए।
Share

सोनभद्र के सदर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। पवर गांव स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव निवासी 10 वर्षीय सत्या पुत्र रोहित और 7 वर्षीय अंशु पुत्र पिंटू बियार अमृत सरोवर में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें