ओबरा,सोनभद्र:(राकेश पाठक)-जनपद में एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला सोनभद्र के ओबरा थाने के सेक्टर 10 का बताया जा रहा है, जिसमे 5 लोग घायल हुए है। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।पीड़ित अरविंद ने बताया कि कॉलोनी में कुछ दिनों से 20-25 लड़के गुट बनाकर आ रहे हैं। रात में किसी भी घर पर पथराव कर देते हैं। मेरे द्वारा इस बात पर आपत्ति जताई गई और उनसे ऐसा करने से मना किया गया। ये बात बदमाशों को नागवार गुजरी और उसके दो-तीन दिन बाद मेरे साथ मारपीट की गई और पूरे फैमिली को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से वार किया है। उन्होंने बताया कि घटना में मेरे साथ पड़ोसी भी घायल हुए है। कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए हैं। बदमाशों ने महिला तक को नहीं बख्शा और उसका सिर फाड़ दिया। इस मामले में ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे का है। दोनों पक्ष ओबरा थाना क्षेत्र के सैक्टर 10 के रहने वाले हैं। उनके बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट का मुकदमा ओबरा थाना में पंजीकृत कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
