नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से किया हमला पांच घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा,सोनभद्र:(राकेश पाठक)-जनपद में एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
  • यह मामला सोनभद्र के ओबरा थाने के सेक्टर 10 का बताया जा रहा है, जिसमे 5 लोग घायल हुए है।
  • घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
  • अब पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।पीड़ित
Share

ओबरा,सोनभद्र:(राकेश पाठक)-जनपद में एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला सोनभद्र के ओबरा थाने के सेक्टर 10 का बताया जा रहा है, जिसमे 5 लोग घायल हुए है। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।पीड़ित अरविंद ने बताया कि कॉलोनी में कुछ दिनों से 20-25 लड़के गुट बनाकर आ रहे हैं। रात में किसी भी घर पर पथराव कर देते हैं। मेरे द्वारा इस बात पर आपत्ति जताई गई और उनसे ऐसा करने से मना किया गया। ये बात बदमाशों को नागवार गुजरी और उसके दो-तीन दिन बाद मेरे साथ मारपीट की गई और पूरे फैमिली को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से वार किया है। उन्होंने बताया कि घटना में मेरे साथ पड़ोसी भी घायल हुए है। कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए हैं। बदमाशों ने महिला तक को नहीं बख्शा और उसका सिर फाड़ दिया। इस मामले में ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे का है। दोनों पक्ष ओबरा थाना क्षेत्र के सैक्टर 10 के रहने वाले हैं। उनके बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट का मुकदमा ओबरा थाना में पंजीकृत कर लिया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें