डाला/सोनभद्र: (राकेश पाठक)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो मंदिर के समीप अधेड महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद महिला को घायलावस्था में स्थानीय लोगों द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे लोढी जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी में वैष्णो देवी मंदिर के समीप एक वृद्ध महिला हीरामनी पत्नि बंशु उम्र लगभग 55 वर्ष सब्जी बेच कर वापस अपने घर आ रही थी कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।जिसमें अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोंगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार हेतु निजी साधन से चोपन सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
