सब्जी बेचकर लौट रही अधेड़ महिला को ट्रक ने मारी टक्कर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र: (राकेश पाठक)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत
  • वैष्णो मंदिर के समीप अधेड महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद महिला को घायलावस्था में स्थानीय लोगों द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों…
  • स्थानीय लोंगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार हेतु निजी साधन से चोपन सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।
  • महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Share

डाला/सोनभद्र: (राकेश पाठक)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो मंदिर के समीप अधेड महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद महिला को घायलावस्था में स्थानीय लोगों द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे लोढी जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी में वैष्णो देवी मंदिर के समीप एक वृद्ध महिला हीरामनी पत्नि बंशु उम्र लगभग 55 वर्ष सब्जी बेच कर वापस अपने घर आ रही थी कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।जिसमें अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोंगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार हेतु निजी साधन से चोपन सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें