सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है। बिहार बाॅर्डर से सटे जिले के मांची थानांतर्गत स्थानीय गांव में भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव एवं खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।मांची थाना से कुछ दूर के रहने वाले मांची गांव के अवधलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का लड़का बबलू (25) और उसकी मां हीरावती उसके दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों मां-बेटे भूत-प्रेत किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।परिवार के लोग डरकर दरवाजा बंद कर लिए। शोरगुल सुन कर आस-पास के लोग जब इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वह खलिहान में पहुंचे और उसके पुआल में आग लगाकर भाग गए।आरोप है कि करीब आठ बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस आरोपी मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार