सोनभद्र: भुत प्रेत के शक में किया पथराव,खलिहान में रखे 8 बीघे के पुआल मे लगाई आग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है।
  • बिहार बाॅर्डर से सटे जिले के मांची थानांतर्गत
  • स्थानीय गांव में भूत-प्रेत
  • किए जाने के शक में घर पर पथराव एवं खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है।
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है। बिहार बाॅर्डर से सटे जिले के मांची थानांतर्गत स्थानीय गांव में भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव एवं खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।मांची थाना से कुछ दूर के रहने वाले मांची गांव के अवधलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का लड़का बबलू (25) और उसकी मां हीरावती उसके दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों मां-बेटे भूत-प्रेत किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।परिवार के लोग डरकर दरवाजा बंद कर लिए। शोरगुल सुन कर आस-पास के लोग जब इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वह खलिहान में पहुंचे और उसके पुआल में आग लगाकर भाग गए।आरोप है कि करीब आठ बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस आरोपी मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें