संवाददाता–संजय सिंह
चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिल्थरी गांव की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष
से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप
है कि अब वह शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस मामले
की जांच कर रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब
4साल पूर्व सिल्थरी गांव निवासी अजय मौर्या से फोन पर संपर्क हो गया था।फोन पर बातचीत होने के बाद मिलने का सिलसिला चलने
लगा। युवक-युवती को शादी करने का झांसा देकर शहर
घुमाता रहा तथा उसी दौरान युवक युवती से शारीरिक
संबंध भी बना लिया तथा पेट में जब बच्चा रुक जाता था तब तब दवा खिलाकर नुकसान करवा देता था अब वह शादी की बात करने पर छोड़ दिया और अजय के घर के लोग पीड़ित युवती को मारने की धमकी दे रहे हैं इसके
बाद युवती थाने पहुंचकर शिकायत की है आज युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर
मामले की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
