विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • से सनसनी फैल गई।
  • महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके ही पति पर लगा है।
  • परिजनों का आरोप है कि पति आए दिन महिला के साथ
Share

सोनभद्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके ही पति पर लगा है। परिजनों का आरोप है कि पति आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। कई बार सुलह-समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन आखिरकार महिला की मौत हो गई। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव का है, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

दुद्धी के शाहपुर गांव में 40 वर्षीय देवंती देवी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह महिला का शव घर में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतका के मायके पक्ष ने पति रामकरण उर्फ पिंटू चेरो पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, देवंती देवी की शादी कई वर्ष पहले हुई थी और उसके आठ बच्चे हैं। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार सुलह-समझौता कराया गया था। घटना के समय घर पर बच्चे मौजूद नहीं थे और वे अपने ननिहाल गए हुए थे। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर दुद्धी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसमें महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। परिजनों की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।Byte: सुखदेव चेरो – मृतिका के पिता।Byte: हर्ष पाण्डेय – सीओ पिपरी

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें