आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र के जनमन जोत गांव में पति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी हत्या कर घर में ही दफना दिया,घटना के बाद घर में ताला बंद कर सभी फरार हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी,महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में किसी बात से नाराज होकर नव विवाहिता अनीता 22 की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी,हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया,घटना के बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए, घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को फोन के जरिए इसकी सूचना दे दी,सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया,इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहित के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि मृतका का मायका रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती में हैं,सूचना मिलते ही मौके पर मायके वाले भी पहुंच गए,इस बावत महाराजगंज थानाध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी,परिजनों के अनुसार विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वाले अक्सर परेशान किया करते थे, फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक करवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास