रवि सिंह
(दुद्धी )कोतवाली क्षेत्र के बेहराडोल गांव में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक महिला मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आ गई। विधुत करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई,
घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने तुरंत इलाज शुरू किया। जानकारी के अनुसार घायल महिला दसमत देवी 30 वर्ष पत्नी लालबहादुर, निवासी बेहराडोल की रहने वाली है।
परिजनों के अनुसार, रात के समय वह मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के इलेक्ट्रिक बोर्ड में चार्जर लगा रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ नंगे तार से टच कर गया, जिससे तेज करंट का झटका लगा और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गईं।
चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
