आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर में मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी फर्नीचर की दुकान के बाहर खड़े व्यवसाई को गोली मार कर बाइक से आए दो बदमाश पीड़ित के हाथ में लिए नकदी से भरे बैग को लूट कर भाग गए। गोली से घायल व्यवसाई को स्थानीय लोग आनन फानन में लेकर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के हाथ में पांच हजार रुपयों से भरा बैग लगा है। बताया गया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी

रियाजुल इस्लाम देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर में किराए के घर व दुकान में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान के ऊपर ही अपने किराए के घर से सीढ़ी से रुपए का भरा बैग लेकर नीचे उतरकर बाहर सड़क पर जैसे ही आए तभी बाइक से अचानक से दो बदमाश धमक पड़े और रुपए से भरा बैग छीनने लगे। व्यवसाई ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश तुरंत पैर में गोली मार दिए और बैग लूट कर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर अस्पताल में पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 2, 2026भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, 6 अप्रैल स्थापना दिवस की तैयारी तेज
Breaking_NewsApril 2, 2026डॉक्टरों की कमी से चरमराई व्यवस्था, सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में 96 में से सिर्फ 32 जूनियर डॉक्टर तैनात
Breaking_NewsApril 2, 2026लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला