रिपोर्ट रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद्र ) । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में आज 3 ट्रैक्टर ट्राली जो कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके परिवहन कर बालू ले जा रहे खननकर्ताओ की सूचना ज़ब वन विभाग को हुई,तो सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जब ट्रैक्टर पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर से बालू गिराकर सभी खनन कर्ता भागने लगे,जब वन दरोगा के द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया l तो सभी खनन कर्ता वन दरोगा एवं वन कर्मियों से उलझ गए और खींचातानी व दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दे फरार हो गये। वन विभाग के लोगों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया, और अवैध रूप से गिरे हुए बालू को अपने कब्जे में ले लिया,l इस संबंध में जब वन दरोगा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेढ़ा गांव में रेलवे लाइन के उस पार कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके परिवहन करने की सूचना मिल रही थी आज सुबह ट्रैक्टर से बालू ले जाने की सूचना प्राप्त हुई lवन विभाग की टीम ज़ब मौके पर पहुंच ही रही थी, कि रास्ते में 3 ट्रैक्टर बालू लेकर आते दिखे,वन विभाग की गाड़ी अपनी तरफ आता देख, माफिया (लाला सिंह) के घर से कुछ दूर खेत मे ट्रैक्टर ट्राली से बालू गिराने लगे l जब मौके पर वन कर्मी पहुंचे तो सभी खननकर्ता वन विभाग के टीम से उलझ गए और धमकी देते हुए ट्रैक्टर ट्राली ले फरार हो गएl जिसकी सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई ,सूचना पर पहुचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गए तथा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में वनकर्मी ट्रैक्टर ट्राली से बालू उठाकर वन रेंज कार्यालय बघाडू ले आये l
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक