AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में डम-डम दुवराघाटी गुफा सलाईबनवा के सामने तीन पुलिया के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
