सोनभद्र-(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 400/25 धारा 64(1) बीएनएस व ¾(1) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त नयन उर्फ नैन उर्फ पप्पू पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम पुरानी खैराही थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, हाल पता ग्राम गौराही टोला कोटा थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 33 वर्ष को आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध शिवप्रताप वर्मा, हे0का0 राधेश्याम तथा हे0का0 मुनौवउद्दीन थाना चोपन सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: “ऑपरेशन दहन” में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 68 मुकदमों का माल नष्ट
Breaking_NewsApril 5, 2026बिजली के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी, वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर गांव
सोनभद्र न्यूज़April 5, 2026सोनभद्र में भारत का ‘टाइम मशीन’ यहां छुपा 160 करोड़ साल पुराना सच