AKD/गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र –अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हाथीनाला परिसर में 68 मुकदमों से जुड़े मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण कराया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

निस्तारण की प्रक्रिया सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी की गई। बरामद अवैध शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों के अनुसार नष्ट किया गया, ताकि उसके दोबारा दुरुपयोग या अवैध बिक्री की संभावना पूरी तरह खत्म हो सके।कार्रवाई के दौरान कुल 650 लीटर देसी शराब और 7283 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 20, 2026चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया अवैध अबॉर्शन
Breaking_NewsMay 20, 2026बेखौफ अवैध चखना की दुकान पर पिलाई जा रही शराब, प्रशासन मूकदर्शक बना
सम्पादकीयMay 20, 2026काले कम्बल वाले बाबा के उपचार से सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
सोनभद्र न्यूज़May 20, 2026टोटो से नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं अध्यक्ष रूबी प्रसाद, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
