रिपोर्ट पब्लिक भारत डेस्क
सोनभद्र। दुद्धी वाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को पत्र देकर अवगत कराया है कि प्रार्थिनी अनुसूचित जनजाति की गरीब लड़की है, प्रार्थिनी के पिता मनोज विकलांग हैं जो भूजा बेचने का काम करते हैं तथा माँ शीला देवी मेहनत मजदूरी करके मेरी व मेरी तीन बहनो सुमन, पूजा, दुर्गा तथा छोटे भाई राजन का भरष पोषण करते हैं । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के बहादुर अली पुत्र मोहम्मद अली, नसीम उद्दीन पुत्र खजीमुद्दीन, अजमत अली पुत्र बहादुर अली, रजिया पनिका पत्नी बहादुर अली व ग्राम अमवार निवासी अब्दुल सुभान पुत्र अली असगर मेरे घर पर बार बार आते हैं मुझे और मेरे माता पिता को प्रलोभन देते है कि तुम लोग अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्त्रिम धर्म अपना लो, मुस्लिम धर्म के बारे में अच्छी अच्छी बाते बताते है और कहते है कि तुम चारो बहने मेरे बेटों से शादी कर लो। हम लोग तुम्हे माला माल कर देंगें, अच्छा घर मकान बनवाकर देगें तथा हमारे साथ तुम लोग अच्छा जीवन यापन कर सकोगी। गांव के नाते कुछेक बार हम लोग टाल मटोल करते रहे कि शायद बला टल जाये ये लोग हमे परेशान करना छोड़ दें लेकिन ये लोग काफी समय से हमे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बड़ा बड़ा प्रलोभन देते रहे, हम लोग मना कर दिये तो हमे तरह तरह से तंग करने लगे और बात न मानने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी देते थे। इस बात के गवाह हमारे पड़ोस में रहने वाले महेन्द्र सिंह गोड़ पुत्र श्री किशुन, श्री किशुन पुत्र स्व० मनोहर गोंड़ व बुद्ध गोंड़ पुत्र राजदेव हैं, जिन्होने बहादुर अली पुत्र मोहम्मद अली, नसीम उद्दीन पुत्र खजीमुद्दीन, अजमत अली पुत्र बहादुर अली, रजिया पनिका पत्नी बहादुर अली व ग्राम अमवार निवासी अब्दुल सुभान पुत्र अली असगर को हमारे घर आते जाते देखे हैं तथा उनके द्वारा हमें जबरन दबाव देकर धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने के तथा अपने बेटों से हमारी शादी करने की दबाव देने की बात जानते हैं और उनसे ऐसा करने से मना भी किया था परन्तु वे लोग नही माने और हमे परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। मै भाऊराव देवरस डिग्री कालेज दुद्धी पढ़ने जाती हूँ तो रास्ते मे मुझे चार पहिया गाड़ी से बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली व अब्दुल सुभान उपरोक्त मेरा पीछा कर मुझे छेड़ते हैं, कहते है आ जाओ मेरी गाड़ी मे बैठ जाओ हम तुम्हे कालेज पहुँचा दे, कभी मुझे पकड़कर बैठाने की कोशिश करते हैं।

मै उन लोगो की छेड़खानी से तंग आ गयी हूँ। बहादुर अली गरीब और आदिवासी लोगो की जमीन खरीदकर बाहर के मुसलमानो को बसाने का काम करता है। ये लोग जमीन खरीद फरोक्त से कमाये धन से गरीब लोगो को प्रलोभन देकर, अनुचित दबाव देकर तथा कभी कभी झूठ का सहारा लेकर तथा विवाह करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। बहादुर अली ने आदिवासी महिला रजिया पनिका से विवाह कर उसके नाम तथा उसके भाई चन्दिका के नाम बहुत सारी जमीने खरीद रखी हैं। साहब उपरोक्त बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली, रजिया पनिका व अब्दुल सुभान का क्षेत्र मे एक संगठित गिरोह है जिन्होने बाहरी लोगों से मिलकर एक सिंडिकेट बना रखा है। जो धन का प्रलोभन देकर बल के प्रभाव में गरीब लोगो को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करते है। श्रीमान् जी सूचना देने आयी हूँ, मुझ गरीब के परिवार की रक्षा की जाय। उक्त लोगो के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि जनपद सोनभद्र के ग्राम बघाड़ु एवं आसपास के क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन को बाहरी मुसलमान द्वारा स्टांप पर अवैध रूप से क्रय कर कब्जा किया गया है, जो विगत लगभग 15 वर्षों से उक्त ग्राम एवं इसके सीमावर्ती गांव में बाहरी मुस्लिम परिवारों की संख्या तीव्र वृद्धि हो रही है वही दुद्धी उप जिलाधिकारी द्वारा धारा 80 कराकर भूमि विक्रय किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है साथ ही 31 लोगों के रजिस्ट्री की प्रति प्रार्थना पत्र के साथ संकलन किया गया है संबंधित क्रय करने प्रयुक्त की गई संपत्ति की भी विस्तृत जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध दंडरात्मक कार्रवाई कराई जाए। और कहा कि जनपद में पिछले दिनों मोथा तूफान से हुई बरसात में सभी किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो गई है जिसको ध्यान में रखते हुए किसान के हित में विशेष आर्थिक सहायता व बीमा कराये हुए किसानों को मुआवजा क्षतिपूर्ति के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। मुलाकात के अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, संजीव त्रिपाठी जी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन