AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । सोनभद्र ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यूपी पीसीएस के घोषित परिणाम में घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता के साथ ही नायब तहसीलदार पद पर उनका सीधा चयन हुआ है।जैसे ही परिणाम की जानकारी गांव और क्षेत्र में पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों में उत्साह का माहौल है तो वहीं क्षेत्र के लोग भी इसे बड़ी उपलब्धि मानकर बधाई दे रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।आनंद राज सिंह के पिता आत्मा नंद सिंह और माता मंजू सिंह हैं। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
