अरमान आलम के तूफानी शतक से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम सेमीफाइनल में

Share

दुद्धी, सोनभद्र।(रवि सिंह)-
दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में अरमान आलम की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने ओबरा को चार विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।मैच में टॉस जीतकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। ओबरा की ओर से मनीष ने 88 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रोशन और योगेश ने 33-33 रन का योगदान दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से गेंदबाजी में योगेश और गयांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अरमान आलम ने 13 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 106 रन की विस्फोटक पारी खेली। शुभम ने भी 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ओबरा की ओर से दीपक और नीरज ने दो-दो विकेट लिए।इस जीत के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए अरमान आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने प्रदान किया।मैच के निर्णायक की भूमिका गौस मुहम्मद खान और इकबाल ने निभाई। कमेंट्री जमी और ओमकार ने की, जबकि स्कोरर के रूप में अयाज और अयान मौजूद रहे। मंगलवार को भभुआ और भदोही के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *