AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र ।
चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखी अंग्रेजी शराब की कई बोतलों के साथ काउंटर में रखी नगदी समेटकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
