भीम आर्मी के नेतृत्व में बहुजन भाईचारा सम्मेलन का आयोजन

Share

संवाददाता —संजय सिंह

रावर्ट्सगंज: आज भीम आर्मी द्वारा रॉबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चुर्क के मुसही गाँव स्थित अम्बेडकर स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के तत्वावधान मे बहुजन भाई-चारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भीम आर्मी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव, विशिष्ट अतिथि के रूप मे एड.विकास राव रहे इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी पार्टी की नीतियों को दलित, शोषित, ओबीसी समाज तक एवं जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए नौजवानों मे जोश भरा, साथ ही बड़े बुजुर्गों एवं नौजवानों से एड. चंद्रशेखर आजाद के हाथों मजबूत करने का आह्वान किया गया भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव के जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा हिन्दुआरी मोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का जगह- जगह भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष मूसही गांव स्थित अम्बेडकर स्थल पहुंचे। यहाँ उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए सभा किया। मंचासीन पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए भीम आर्मी पार्टी की नीतियों को एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एड चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष को साझा किया।सम्मेलन में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि समाज का वंचित, शोषित वर्ग साथ खड़े होने वाले संगठन की तलाश में हैं। भीम आर्मी केवल संगठन नहीं, हर सुख-दुख में साथ देने वाला आंदोलन है। हमारा संगठन सामाजिक न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। जय भीम का नारा आने वाले तमाम वर्षों तक गूंजेगा। भीम आर्मी में सभी जातियों व धर्मों को समान सम्मान और भागीदारी दी जा रही है। लोगों की भागीदारी से संगठन की ताकत और मजबूत होगी।भीम आर्मी मेहनतकश युवाओं को नेतृत्व देने का काम कर रही है। चुना गया युवा जन प्रतिनिधि ईमानदारी से कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बहुजन समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करने की अपील की इस मौके जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध, जितेंद्र सिंह पटेल,राहुल राव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनभद्र।
विरेंद्र राव लीगल सेल जिला अध्यक्ष सोनभद्र।
विवेक राव जिला अध्यक्ष भाईचारा कमेटी सोनभद्र।, एडवोकेट रवी शंकर जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी काशीराम, अमित रंजन, गोपाल रंजन जिला कार्यकारिणी सदस्य रामूरत, सोनू जैस, श्याम जनम, विनोद रविकांत जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सोनभद्र बौद्धाचार्य, ओपी राज भीम आर्मी जिला मिडिया प्रभारी, राहुल राव आदि मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *