सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक टायर पंचर बनाने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान धू-धु कर जल उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
