दुद्धी(रवि सिंह)-
39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को सिंगरौली मध्य प्रदेश और एचपी क्रिकेट एसोसिएशन राबर्ट्सगंज के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सिंगरौली के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। इसमें विपिन ने 56 रन, शिवम पांडेय ने 54 रन और संजू ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राबर्ट्सगंज की ओर से गेंदबाजी में मनीष यादव ने 3 विकेट, जबकि शुभम और मनीष दुबे ने 2-2 विकेट झटके।जवाब में राबर्ट्सगंज की टीम 17.5 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। योगेश ने सर्वाधिक 44 रन और मनीष यादव ने 33 रन बनाए। सिंगरौली की ओर से गेंदबाजी में संजू ने 4 विकेट और अभिनव ने 3 विकेट हासिल किए। इस तरह सिंगरौली ने 75 रनों से जीत दर्ज की।सिंगरौली टीम के खिलाड़ी संजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखनाथ अग्रहरि एवं संजू तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद और इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री इरफान खिलाड़ी व रजत राज ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका आयाज ने निभाई। अगला मैच 16 जनवरी को अयोध्या और दुद्धी बी के बीच खेला जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप
सोनभद्र न्यूज़March 25, 2026रामनवमी 27 मार्च को जानिए आखिर क्यों हनुमान पताका फहराने की परंपरा बनी आस्था और विजय का प्रतीक