ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-ओबरा नगर में मकर संक्रांति के पर्व पर राम मंदिर प्रांगण में आयोजित सेवा कार्यक्रम में कंबल वितरण, विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर और पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम समाजसेवी अमित अग्रवाल उर्फ रिक्की के नेतृत्व में तथा आयोजन अध्यक्ष समाजसेवी रमेश सिंह एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, वहीं भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की खास बात यह रही कि यह सेवा कार्य पिछले 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष तीन हजार से अधिक कंबल बांटे जाते हैं। बच्चों और युवाओं के लिए पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो पिछले 4 वर्षों से लगातार हो रहा है।

इस वर्ष 200 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रॉबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, ओबरा एसडीएम विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।मकर संक्रांति पर हुए इस सेवा आयोजन ने ओबरा में मानवता, एकता और सहयोग का मजबूत संदेश दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश