सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पन्नूगंज थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 27 और 28 जनवरी की दरम्यानी रात की है, जब रामगढ़ बाजार में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले करीब 35 वर्षीय मांगू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चली कार्रवाई के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ।मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार का है। मांगू बाजार क्षेत्र में भीख मांगकर गुजर-बसर करता था और अक्सर सड़क किनारे या दुकानों के पास सो जाता था। घटना के बाद ग्राम चौकीदार की तहरीर पर थाना पन्नूगंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगवां पुलिया के पास से आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन दास, निवासी ग्राम केवल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की नीयत से रामगढ़ बाजार पहुंचा था। शाहजादा स्कूल के पास उसने देखा कि मांगू कंबल ओढ़कर सो रहा है। उसने जेब से पैसे निकालने की कोशिश की, तभी मांगू जाग गया और विरोध करने लगा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपनी बेल्ट में रखा शीशे का टुकड़ा निकालकर मांगू के गले पर वार कर दिया। गले पर गहरा वार होने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक की जैकेट में खून पोंछा और वहां से फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शीशे का टुकड़ा, जैकेट, पैंट और जूता बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 29, 2026हजारों क्यूसेक पानी बहाया, जल संरक्षण पर सवाल……
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Breaking_NewsMarch 28, 2026महिला मित्र ने पति भांजे संग मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव खाई में फेंका