AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोजगार के अवसर प्राप्त किए।मेले में करीब 150 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सात कंपनियों ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज, ठाकुर पब्लिकेशन, सोलेरा इंडस्ट्रीज और कृतिका एडवरटाइजिंग जैसी कंपनियां शामिल रहीं। विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस मेले में कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक और फोल्डर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
