पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।डॉ. तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संगठनों द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करने का अवसर है।उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गांवों, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के साथ देश स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, राहुल, सत्यम, संजय, रवि, राजू, रोहित, विशाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *