सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
धान खरीद को लेकर खाद्य रसद मंत्री सतीष शर्मा से मिलकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने व्यक्तिगत पत्र सौंपा और कहा है कि जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाय।जनपद-सोनभद्र का क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत बड़ा है ऐसे में चतरा राबर्ट्सगंज विकास खण्ड में व्यापक पैमाने पर धान का उत्पादन होता है इस वर्ष शासन से धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 3 हजार मि0टन का रखा हुआ था। 14 जनवरी 26 तक जनपद में कुल 16544 कृषकों का शत प्रतिशत 1 लाख 3 हजार मि0टन धान क्रय किया जा चुका है। जबकि धान विक्रय हेतु अभी जनपद में 25 हजार 965 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है अभी तक लगभग 9 हजार 500 किसान धान नही बेच सके है और पंजीकरण बढ़ रहा है। ऐसे में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री को बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सवा तीन फिसदी धान का उत्पादन ज्यादा हुआ है ऐसे मे जनपद-सोनभद्र के किसानों का लक्ष्य 1 लाख 75 हजार मि0टन किया जाना किसानहित में होगा सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री से निवेदन किया है कि यदि लक्ष्य को बढ़ा दिया जाय तो यहां के किसानों का हित होगा उन्होने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सोनभद्र जैसे जनपद में लक्ष्य बढ़ाना अति आवश्यक है। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सोनभद्र जनपद प्रान्त के आखिरी छोर पर है ऐसे में यहां के किसानों का हित सर्वोपरि है। साथ ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने जनपद के किसानों को संदेश देते हुए कहा है कि जिनका पंजीकरण पूर्व मंे हो चुका है तो उनका धान यदि साधन सहकारी समितियों और अन्य धान क्रय केन्द्रों पर नही उतरा है तो मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है। उन्होने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब तक का प्रदेश में अभूतपूर्व बजट पेश किया है। जिसमें किसानहित सर्वोपरि है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 14, 2026किसान हित के लिए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं- भूपेश चौबे
सम्पादकीयFebruary 14, 2026स्कूलों के औचक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जिलाधिकारी का जोर
सम्पादकीयFebruary 14, 2026विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिलाधिकारी ने लिया मतदाता नामांकन का जायजा
सम्पादकीयFebruary 14, 2026थाना समाधान दिवस में 151 में से 98 शिकायतों का मौके पर निस्तारण