सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)’ तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज तहसील में संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए।भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।साथ ही प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।जनपद की अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतों के समाधान की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और पारदर्शी व उत्तरदायी व्यवस्था पर जोर दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 10, 2026साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सम्पादकीयApril 10, 2026ऑपरेशन दहन में बड़ी कार्रवाई, डाला में 30.85 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ नष्ट
सम्पादकीयApril 10, 2026स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी, सरकार पर जेब काटने का आरोप
Breaking_NewsApril 10, 2026ओबरा में टूटी नालियां बनीं खतरा, मुख्य मार्ग पर बढ़ा हादसे का जोखिम
