AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा कॉमन सर्विस सेंटर) में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और केंद्र में रखा लाखों रुपये का कैश व फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
