AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। सस्ते श्रृंगार के सामान बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों पर एक व्यक्ति से करीब 85 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है।जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के नोडिहा निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने सस्ते दाम पर श्रृंगार का सामान दिलाने के नाम पर उससे पैसे ले लिए। आरोपियों ने 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से और बाकी रकम नकद लेकर ठगी कर ली।शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया, जिसमें एक एर्टिगा कार संदिग्ध पाई गई।सूचना के आधार पर पुलिस ने एर्टिगा कार को पकड़ लिया और उसमें सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एर्टिगा कार को भी कब्जे में ले लिया है।फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 10, 2026IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, सभी 22 थानों को मिले 100 में 100 अंक
सम्पादकीयMarch 10, 202614 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी
सम्पादकीयMarch 10, 2026टीपर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सम्पादकीयMarch 10, 2026आदिवासी महिला की जमीन कब्जाने के आरोप में पिता पुत्रों पर एफआईआर का आदेश