
डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला चौकी क्षेत्र के डाला बाजार स्थित कटरा और चूड़ी गली के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और दुकान व गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा।घटना मंगलवार को सुबह लगभग 7 बजे के आसपास डाला बाजार के मेन मार्केट में स्थित बिंदू केशरी के जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम की बताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटना बताई जा रही है।

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 28, 2026तेलगुड़वा मोड़ पर बाल विवाह की सूचना निकली गलत, जांच में बालिग पाई गई बालिका
Breaking_NewsApril 28, 2026तेलगुड़वा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, तीन घायल
सोनभद्र न्यूज़April 28, 2026ट्रेलर की टक्कर से आर्टिका पलटी, सवार सुरक्षित, हाईवे पर लगा लंबा जाम
सोनभद्र न्यूज़April 28, 2026सर्पदंश से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
