AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में गौहत्या बंद कराने और गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लखनऊ में चल रहे गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौरक्षा अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन समाज को गौ सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।गिरीश पाण्डेय ने कहा कि शंकराचार्य द्वारा गौहत्या बंद कराने और गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए चलाया जा रहा अभियान जनकल्याण से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गौ संरक्षण को लेकर चल रही चर्चा अब आंदोलन का रूप ले रही है और लखनऊ में गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का आह्वान इसी दिशा में बड़ा कदम है।शंकराचार्य के आह्वान के बाद गिरीश पाण्डेय ने अपने पैतृक गांव बिसरेखी में गौवंश की पूजा-अर्चना कर अभियान का समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार गौहत्या बंद कराकर गाय को राज्य माता का दर्जा देती है तो पूर्वांचल नव निर्माण मंच और पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करेगा।उन्होंने कहा कि गौ सुरक्षा सुनिश्चित होने से प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि बढ़ेगी तथा दूध, दही, घी, मक्खन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों से लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर गौहत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाकर गायों को सुरक्षा और संरक्षण दिया जाना चाहिए।इस दौरान बिसरेखी गांव के पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 11, 2026दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद
सम्पादकीयMarch 11, 2026शौचालय की छत गिरने से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सम्पादकीयMarch 11, 2026राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
सम्पादकीयMarch 11, 2026गौहत्या बंद करने के अभियान को मिला समर्थन, गिरीश पाण्डेय ने किया शंकराचार्य के आंदोलन का समर्थन