AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। रामपुर बारकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि किशोर पेड़ पर चढ़कर सहतूत तोड़ रहा था, तभी पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया।हादसे में किशोर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले गए।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जर्जर और झूलती हुई हाईटेंशन लाइन मौत का खतरा बनी हुई है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 22, 2026चोपन थाने में रक्तदान शिविर, शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि
Breaking_NewsMarch 22, 2026राख और कोयला परिवहन की लापरवाही बनी जानलेवा, दो मौतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात
Breaking_NewsMarch 22, 2026हाईटेंशन करंट की चपेट में आया किशोर, 70% झुलसा, हालत गंभीर
सम्पादकीयMarch 22, 2026दुद्धी ब्लॉक के विद्यालयों का कमाल, 69 स्कूल बने ‘निपुण विद्यालय’, प्रदेश में बढ़ाया सोनभद्र का मान