AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया में नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा और संबंधित थाना के हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा जीडी दर्ज कराई गई और बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालगृह बालिका में आवासित कराया गया। टीम की इस कार्रवाई से नाबालिग विवाह की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 14, 2026दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
