AKD।गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और युवा की जिंदगी छीन ली। डाला वैष्णो मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में विपरीत दिशा से आ रही बाइक सीधे क्रेन से जा भिड़ी, जिसमें 19 वर्षीय आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महेंद्र और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी चोपन में तैनात चिकित्सक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और विपरीत दिशा से आते हुए क्रेन से टकरा गए। उन्होंने बताया कि आनंद को अस्पताल लाते समय ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 25 वर्षीय महेंद्र और 17 वर्षीय मनीष की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 27, 20263 किलो 110 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट बाइक सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सोनभद्र न्यूज़March 27, 2026राबर्ट्सगंज में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
लोकप्रियMarch 27, 2026दुद्धी में दुर्गावाहिनी और युवाशक्ति का जुलूस, शक्ति और एकता का प्रदर्शन
Breaking_NewsMarch 27, 2026रामनवमी पर शिक्षा विभाग को नई सौगात, डायट परिसर में बीएसए कार्यालय का उद्घाटन