AKD।गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और युवा की जिंदगी छीन ली। डाला वैष्णो मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में विपरीत दिशा से आ रही बाइक सीधे क्रेन से जा भिड़ी, जिसमें 19 वर्षीय आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महेंद्र और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी चोपन में तैनात चिकित्सक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और विपरीत दिशा से आते हुए क्रेन से टकरा गए। उन्होंने बताया कि आनंद को अस्पताल लाते समय ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 25 वर्षीय महेंद्र और 17 वर्षीय मनीष की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
